Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी क्रिकेट क्लब बना नैनीताल जिला क्रिकेट लीग चैंपियन

जिला लीग का फाइनल मैच पर हल्द्वानी क्रिकेट क्लब का कब्जा, 90 रन से जीता फाइनल मैच

पीयूष जोशी सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, मैन ऑफ दा सीरीज सूरज सतवाल और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, मैंन ऑफ दा मैच दीक्षांशु नेगी

नैनीताल। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के दिशा निर्देश पर जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला लीग का फाइनल मैच हल्द्वानी कोल्ट्स क्लब और हल्द्वानी क्रिकेट क्लब के मध्य खेला गया।
हल्द्वानी क्रिकेट क्लब के कप्तान परितोष राना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया,हल्द्वानी क्रिकेट क्लब ने 49 ओवर में सभी विकेट खोकर 174 रन बबाये, रणजी खिलाडी विकेटकीपर बल्लेबाज सौरभ रावत ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुऐ 104 गेंद में 7 चौके की मदद से 63 रन,सलामी बल्लेबाज कुशाग्र मेलकानी ने 64 गेंद में 2 चौके 1छक्के की मदद से 36 रन,रणजी खिलाड़ी दीक्षांशु नेगी ने 2 चौके 1 छक्के की मदद से 23 रन की उपयोगी पारी खेली,हल्द्वानी कोल्ट्स क्लब के लिये फिरकी गेंदबाज रणजी खिलाङी मयंक मिश्रा ने 10ओवर में 17 रन देकर 5 बल्लेबाजो को पवैलियन का रास्ता दिखाया जबकि अंकित चंदोला ने 10 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट लिये,
जबाब में उतरी हल्द्वानी कोल्ट्स क्लव की पूरी टीम 30 ओवर में 84 रन बनाकर पवेलियन पहुँच गई,और मैच 90 रन से हार गई, कोल्ट्स के लिये सबसे ज्यादा रन कार्तिक तिवारी से 20 रन,कुलदीप ने 12 रन,आदित्य आर्या ने 11 रन का योगदान दिया,हल्द्वानी क्रिकेट क्लब के लिये करन फर्त्याल /गर्वित अधिकारी ने 2-2 विकेट जबकि रणजी खिलाड़ी दीक्षांशु नेगी और पृय्वी गेंडा ने 3-3 विकेट लिये,
मैच के अंपायर विजय आर्या -जितेंद्र सिंह ने निभाई जबकि स्कोरर नीरज पनेरू और रवींद्र थे,मैच के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कपकोट ललित फर्स्वाण और विशिष्ट अतिथि एस डी एम मनीष कुमार सिंह ने विजेता उपविजेता को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया,मुख्य अतिथि ने उत्तराखंड क्रिकेट में कम समय पर बुलंदी को छुआ है। आने वाला समय इनके साथ है,इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के पूर्व कोषाध्यक्ष दीपक मेहरा, डॉ संजय जुयाल,जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै, लीला कांडपाल,किशन अनेरिया,नरेंद्र अधिकारी,सुनील साह, त्रिलोक जीना, विजउ कुकसाल, विनोद वर्मा,आनंद बिश्ट,मनोज्ञ भट्ट,जगमोहन बगड़वाल,ब्रजेश बिष्ट,गिरीश मेलजनी,निश्चल जोशी, संजय चौधरी,पंकज गुरूरानी, संजय बिष्ट,मोहन कोरंगा,संजय जोशी,नीरज भट्ट,महेश सुयाल,नंदन बिश्ट,सुंदर कपकोटी,दान सिंह कन्याल,महेंद्र बिष्ट,इंदर जेठा, दान सिंह भंडारी,हरप्रीत सिंह,गौरव बजेला मौजूद थे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›