Connect with us

नैनीताल

कल्पना बोरा बनी भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता

Published

on

खबर शेयर करें 👉

सक्रिय राजनीति के साथ सामाजिक कार्यों में कल्पना बोरा रहती हैं एक्टिव

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट एवं महिला मोर्चा प्रभारी कुलदीप कुमार की सहमति पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने नैनीताल हल्द्वानी की कल्पना बोरा को प्रदेश प्रवक्ता बनाया है। कल्पना बोरा भाजपा की वरिष्ठ नेत्री हैं। इससे पूर्व में पार्टी के कई दायित्व निभा चुकी हैं। सामाजिक कार्यों में भी उनकी अहम भागीदारी रहती है। कल्पना बोरा ने भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों का आभार जताया है। वहीं हल्द्वानी समेत कुमाऊं के कार्यकर्ताओं में कल्पना बोरा के प्रदेश प्रवक्ता बनने से खुशी की लहर है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement