Report by : CWN Desk
Published at :
उत्तराखंड एसटीएफ ने साइबर ठगी के अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन विदेशी गिरफ्तार

हल्द्वानी। वनभूलपुरा निवासी एक युवती ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई। आरोपी ने खुद को यूके में डॉक्टर बताकर पहले दोस्ती की और फिर गिफ्ट भेजने के बहाने उससे डेढ़ लाख रुपये ऐंठ लिए। ठगी का एहसास होने पर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई।
पीड़िता ने पुलिस को तहरीर में बताया कि 20 अगस्त को रात 8:37 बजे उसे एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉलर ने खुद को डॉ. खान बताया और कहा कि वह यूके में रहता है। इसके बाद दोनों के बीच लगातार बातचीत होती रही और एक महीने में नजदीकी बढ़ गई। आरोपी ने एक दिन युवती को भरोसे में लेकर कहा कि वह उसके लिए यूके से गिफ्ट भेज रहा है।
कुछ दिनों बाद एक और अज्ञात नंबर से युवती को कॉल आया और बताया गया कि उसका पार्सल मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंच चुका है। उसे रिसीव करने के लिए साढ़े चार लाख रुपये का भुगतान करना होगा। युवती के पास पूरी रकम नहीं थी, इसलिए उसने डेढ़ लाख रुपये अलग-अलग दस से ग्यारह किस्तों में भेज दिए।
रकम भेजने के बाद जब युवती को दोबारा कॉल आया ही नहीं और न ही किसी पार्सल की सूचना मिली, तब उसे ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद उसने पुलिस में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई।
एसएचओ सुशील कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है और आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात कॉल या गिफ्ट भेजने जैसे लालच में न आएं और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›