Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी ज्योलीकोट के पास भाजपा नेता का शव मिला, रानीखेत से लौट रहे थे

Published

on

खबर शेयर करें 👉

टीपी नगर चौकी के पास बाइक और स्कूटी की टक्कर, बैड़ापोखरा के युवक की मौत
हल्द्वानी। पांच अलग-अलग सड़क हादसों में भाजपा नेता समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि आठ अन्य लोग घायल हुए, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
पुलिस के अनुसार मोटाहल्दू पदमपुर देवलिया निवासी भाजपा के पूर्वी मंडल के मंत्री सचिन कुमार जोशी (38) पुत्र भुवन जोशी बीते बुधवार रात कार में रानीखेत से लौट रहे थे। गुरुवार सुबह ज्योलीकोट आमपड़ाव के पास करीब 30 मीटर गहरी खाई में उनका शव बरामद हुआ। दूसरी घटना में टीपी नगर चौकी के पास बाइक और स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई। इसमें स्कूटी सवार बैड़ापोखरा हल्द्वानी निवासी कैलाश नगरकोटी (30) की मौत हो गई। तीसरी घटना किच्छा की है। वहां हिमालय स्कूल के पास बंडिया किच्छा निवासी सुरेश पाल (43) को बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। घायल अवस्था में एसटीएच लाया गया, यहां उनकी मौत हो गई। चौथी घटना में नैनीताल रोड पर शीशमहल के पास बुधवार देर रात अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई। सड़क में पैदल चल रही दो युवतियां इसकी चपेट में आकर घायल हो गईं। वहीं गुरुवार रात भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र में हुए हादसे में तीन लोग घायल हो गए।

Select Language

Advertisement