Report by : Paras Bisht
Published at :
कुमाऊं में 24 घंटे में 6 भीषण सड़क हादसे, 6 की मौत; कोहराम!

हल्द्वानी में दो भीषण सड़क दुर्घटनाओं में 10वीं के छात्र मयंक बिष्ट सहित दो युवकों की मौत हो गई। केटीएम दुर्घटना में छात्र का सिर फटा, जबकि बुलेट टक्कर में दिल्ली मेट्रो के कर्मचारी ने गंवाई जान।

हल्द्वानी। सोमवार देर रात और तड़के हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। इन भीषण दुर्घटनाओं में 10वीं के एक छात्र सहित दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पहली घटना नैनीताल रोड पर हुई, जहां एक केटीएम बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दूसरी घटना तड़के ऊँचापुल के पास हुई, जिसमें एक बुलेट बाइक ई-रिक्शा से जा टकराई।
केटीएम हादसा और दसवीं के छात्र की मौत
पहली घटना में, फूलचौड़ निवासी 15 वर्षीय छात्र मयंक बिष्ट (पुत्र ललित बिष्ट) अपने दोस्त गौरव के साथ काठगोदाम से लौट रहा था। डिग्री कॉलेज से पहले उनकी केटीएम बाइक अनियंत्रित होकर एक स्कूटी और सड़क किनारे ठेले से टकरा गई। हादसा इतना भयावह था कि गंभीर रूप से घायल मयंक को डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मयंक का सिर बुरी तरह फट गया था। गौरव का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी अनिल कुमार सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं ताकि पता चल सके कि बाइक कौन चला रहा था और हादसे की वजह क्या थी। मयंक के पिता भाजपा से जुड़े बताए जा रहे हैं।
बुलेट-रिक्शा टक्कर और मृतक की कहानी
सोमवार तड़के दूसरी घटना ऊँचापुल के पास हुई, जहां बुलेट बाइक आगे चल रहे ई-रिक्शा से टकरा गई। इस हादसे में बुलेट सवार अल्मोड़ा, द्वाराहाट निवासी चंद्रभानु त्रिपाठी (35) की मौत हो गई। चंद्रभानु दिल्ली मेट्रो में नौकरी करते थे और एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने हल्द्वानी आए थे। चार दिसंबर को उनके भाई की शादी होनी थी। बुलेट पर सवार उनके दो साथी चेतेश्वर अल्मोड़ा के भुवन पांडे और कैलाश पांडे भी घायल हुए हैं। ई-रिक्शा चालक को भी हल्की चोटें आईं। एसओ दिनेश जोशी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›