Report by : Paras Bisht
Published at :
हरिद्वार में ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत, ग्रामीणों का हंगामा

रामनगर के दीपक को 22 नवंबर की रात परिजनों ने एसटीएच में कराया था भर्ती
हल्द्वानी। एसटीएच में भर्ती मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची मेडिकल चौकी पुलिस ने परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया।
रामनगर के मोहल्ला खताड़ी निवासी दीपक (45) को 22 नवंबर की रात परिजन एसटीएच लेकर पहुंचे। गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने उसे मेडिसिन विभाग के वार्ड बी में भर्ती कर उपचार शुरू किया। 23 नवंबर की रात 1230 बजे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सूचना मेडिकल चौकी प्रभारी प्रवीन तेवतिया मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि मरीज दीपक को गंभीर हालत में लाया गया था। उसके लीवर और किडनी समेत अन्य अंग काम करना बंद कर चुके थे। फेफड़े भी ठीक से काम नहीं कर रहे थे, यहां तक कि बेहोशी के चलते उसके सीने में बलगम भी जम गया था। इसके चलते मरीज ने दम तोड़ा है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›