Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी टांडा जंगल के पास कार की टक्कर से बाघ की मौत, देखिए वीडियो

हल्द्वानी। नैनीताल हाईवे पर टांडा जंगल के पास कार की टक्कर से बाघ की मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल कार चालक को जिला अस्पताल ले जाया गया। वन विभाग ने बाघ के शव कोे कब्जे में ले लिया है। जंगल में और बाघ बताए जा रहे हैं।
शनिवार रात गदरपुर निवासी एक युवक अपने घर से कार से हल्द्वानी जा रहा था। करीब रात आठ बजे वह नैनीताल हाईवे पर टांडा जंगल के पास पहुंचा। रुद्रपुर के पहले रेलवे फाटक से पांच सौ मीटर दूर बाघ रोड पार कर रहा था। इस दौरान कार बाघ से टकरा गई। हादसे में बाघ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।ाराई केंद्रीय वन प्रभाग के डीएफओ हिमांशु बागरी ने बताया कि हादसे में मारा गया नर बाघ 10 वर्ष का था। कार चालक पर केस दर्ज किया जाएगा। कार चालक ने बताया उसे कोहरे में कुछ दिखाई नहीं दिया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›