Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी से 5 मार्च से दौड़ेगी लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस

रेलवे प्रसाशन ने जारी किया ट्रेन संचालन का टाइम टेबल
हल्द्वानी। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु निम्न एक्सप्रेस गाड़ियों का प्रायोगिक आधार पर ठहराव इज्जतनगर मंडल के बिलासपुर रोड स्टेशन पर निम्नवत प्रदान किया जायेगा।
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15015/15016 लालकुआँ-अमृतसर-लालकुआँ एक्सप्रेस का संचलन 05 मार्च, 2024 से प्रत्येक मंगलवार को लालकुआं से तथा 06 मार्च, 2024 से प्रत्येक बुधवार को अमृतसर से चलाई जाएगी।
15015 लालकुआँ-अमृतसर एक्सप्रेस 05 मार्च, 2024 से प्रत्येक मंगलवार को लालकुआँ से 13.40 बजे प्रस्थान कर रूद्रपुर सिटी से 14.18 बजे, मुरादाबाद से 16.15 बजे, सहारनपुर से 20.30 बजे, अम्बाला से 22.10 बजे, लुधियाना से 23.56 बजे तथा दूसरे दिन जलन्धर सिटी से 00.55 बजे छूटकर अमृतसर 02.20 बजे पहुॅचेगी।
वापसी यात्रा में 15016 अमृतसर-लालकुआँ एक्सप्रेस 06 मार्च, 2024 से प्रत्येक बुधवार को अमृतसर से 05.55 बजे प्रस्थान कर जलन्धर सिटी से 07.07 बजे, लुधियाना से 08.12 बजे, अम्बाला से 10.05 बजे, सहारनपुर से 11.25 बजे, मुरादाबाद से 15.00 बजे तथा रूद्रपुर सिटी से 16.50 बजे छूटकर लालकुआँ 17.35 बजे पहुॅचेगी।
इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी. का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय इकोनामी श्रेणी के 05, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।
• काठगोदाम से 06 मार्च, 2024 से चलने वाली 12039 काठगोदाम-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस बिलासपुर रोड स्टेशन पर 16.55 बजे पहुंचकर 16.57 बजे प्रस्थान करेगी।
• नई दिल्ली से 07 मार्च, 2024 से चलने वाली 12040 नई दिल्ली-काठगोदाम जनशताब्दी एक्सप्रेस बिलासपुर रोड स्टेशन पर 09.48 बजे पहुंचकर 09.50 बजे प्रस्थान करेगी।
• देहरादून से 06 मार्च, 2024 से चलने वाली 12091 देहरादून-काठगोदाम जनशताब्दी एक्सप्रेस बिलासपुर रोड स्टेशन पर 21.33 बजे पहुंचकर 21.35 बजे प्रस्थान करेगी।
• काठगोदाम से 08 मार्च, 2024 से चलने वाली 12092 काठगोदाम-देहरादून जनशताब्दी एक्सप्रेस बिलासपुर रोड स्टेशन पर 06.58 बजे पहुंचकर 07.00 बजे प्रस्थान करेगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›