Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी हिंसा : 18 नामजद समेत पांच हजार उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बनभूलपुरा हिंसा मामले में पुलिस ने 18 नामजद समेत पांच हजार उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। घटनास्थल और आसपास के इलाके से पांच शव बरामद कर लिए गए हैं। एक व्यक्ति की मौत बरेली ले जाते समय हो गई, हालांकि प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर सीसीटीवी फुटेज और वीडियो रिकॉर्डिंग कब्जे में ले ली है। पुलिस ने कई डीबीआर की हार्ड डिस्क कब्जे में ली है।
क्षेत्र में अर्द्धसैनिक बल और भारी संख्या में वाहनों के साथ फोर्स ने बनभूलपुरा इलाके में फ्लैग मार्च किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी हल्द्वानी पहुंचे और घायल पुलिस, निगम के कर्मचारियों के साथ ही घायल पत्रकारों से भी मुलाकात की। उन्होंने हल्द्वानी हिंसा को सुनियोजित तरीके से की गई गहरी साजिश करार दिया। नुकसान की भरपाई दंगाइयों से की जाएगी।बृहस्पतिवार को हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में हुई भारी हिंसा के बाद शुक्रवार को शहर शांत रहा। कर्फ्यू का संबंधित क्षेत्र में सख्ती से पालन कराया गया जबकि शेष शहर में वाहनों की आवाजाही होती रही और दुकानें बंद रहीं।
दोपहर करीब 12 बजे मुख्य सचिव राधा रतूड़ी और डीजीपी अभिनव कुमार बनभूलपुरा पहुंचे और थाने का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने उपद्रवियों पर एनएसए लगाने की बात कही। सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट ने बताया कि नगर निगम को करीब पांच करोड़ के नुकसान का अनुमान है। पुलिस नुकसान का आकलन कर रही है। एक अनुमान के मुताबिक एक करोड़ से ज्यादा का नुकसान पुलिस को हुआ है। इस बीच शहर में दूसरे शहरों से पुलिस फोर्स और पीएसी के जवानों की आमद बनी हुई है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि की फिजा खराब करने का प्रयास किया गया है। पुलिस कर्मियों, अधिकारियों को टारगेट किया गया, विशेषकर महिला पुलिस कर्मियों को मारा-पीटा गया है। धामी ने कहा कि जिन लोगों ने सरकारी संपत्ति या निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है, उन उपद्रवियों को चिह्नित कर भरपाई कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पंचायत चुनाव: पहले दिन घोषित हुए 6,119 प्रधानों के परिणाम, जिला पंचायत में कांटे की टक्कर

Select Language

Advertisement