Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी की अनन्या बोरा का सीबीएसई नॉर्थ जोन अंडर 17 क्रिकेट टीम में चयन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी की प्रतिभाशाली छात्रा अनन्या बोरा का सीबीएसई नॉर्थ जोन अंडर 17 क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। क्षेत्रवासियों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हल्द्वानी। शहर से खेल जगत के लिए एक बेहद गर्व की खबर सामने आई है। काठगोदाम स्थित सेंट थेरेसा स्कूल की होनहार छात्रा अनन्या बोरा का चयन सीबीएसई (CBSE) नॉर्थ जोन अंडर 17 क्रिकेट टीम में हो गया है। इस उपलब्धि से परिवार, स्कूल और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
अनन्या बोरा मूल रूप से रानीबाग की निवासी हैं और वर्तमान में अपने परिवार के साथ हल्द्वानी में रहती हैं। उनके पिता विक्रम बोरा और माता ममता साह बोरा (शिक्षिका) बेटी की इस बड़ी सफलता पर बेहद खुश हैं। स्थानीय लोगों और परिजनों ने अनन्या की इस उपलब्धि को पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का पल बताया है।
अनन्या मैदान पर अपनी शानदार बल्लेबाजी और धारदार गेंदबाजी दोनों के लिए जानी जाती हैं। खेल के प्रति उनके समर्पण और बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर ही उन्हें सीबीएसई नॉर्थ जोन की टीम में जगह मिली है। उनके कोच और शिक्षकों को उम्मीद है कि वे आगामी मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन कर ऑलराउंड खेल का नजारा पेश करेंगी।
स्थानीय नागरिकों और खेल प्रेमियों ने अनन्या के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है। सभी को पूरा भरोसा है कि वह अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर न केवल अपने गांव, परिवार और विद्यालय का नाम रोशन करेंगी, बल्कि एक दिन भारतीय राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व भी करेंगी।

Select Language

Advertisement