Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी के युवक की जयपुर में संदिग्ध परिस्थिति में मौत,परिवार में मचा कोहराम

Published

on

खबर शेयर करें 👉

परिवार का इकलौता चिराग था निखिल, पिता की पूर्व में मौत हो गई

हल्द्वानी- हल्द्वानी के हल्दूचौड़ दौलिया निवासी युवक की राजस्थान के जयपुर शहर के एक प्रतिष्ठित होटल में मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिवार सहित क्षेत्र में कोहराम मच गया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
प्राप्त सूचना के अनुसार मृतक निखिल (22) बरेली रोड स्तिथ गौरापड़ाव के एक निजी संस्थान से होटल मैनेजमेंट कर जयपुर के मालवीय नगर स्थित प्रतिष्ठित हयात होटल में जॉब कर रहा था। जहां उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की सूचना होटल संचालकों द्वारा परिजनों को दी गई जिस पर युवक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजन जयपुर के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि निखिल अपनी मां का इकलौता सहारा था। निखिल के पिता का पहले ही देहांत हो चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले घोड़े-खच्चर पहुंचने लगे अपनी मंजिल, बुजुर्ग यात्री इन्हीं की सवारी करेंगे

Select Language

Advertisement