Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

तेज बरसात के बाद बरसाती नालों को पार करने के लिए ग्रामीणों को किस तरह अपनी जान जोखिम में डालनी पड रही, देखे वीडियो

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कमल जगाती

नैनीताल- पिथौरागढ़ की दारमा वैली में तेज बरसात के बाद उफान पर आए बरसाती नालों को मजबूरी के समय पार करने के लिए ग्रामीणों को अपनी जान जोखिम में डालनी पड रही है। लैंडस्लाइड के बाद, दलदल वाली जमीन को पार करने का एक वीडियो आपको झकझोर के रख देगा।

यह भी पढ़ें 👉  इन 10 जिलों में 330 पदों पर होगी महिला होमगार्ड की भर्ती

पिथौरागढ़ जिले में धारचूला की दारमा घाटी स्थित चल गांव में भूस्खलन के कारण मार्ग बह गए। मार्ग में बड़ी मात्रा में मलबा और बोल्डर आने से पखडण्डी भी दलदल से भर गई। इस भुजखलं से चल गांव के लगभग 200 लोगों की आवाजाही बंद हो गई। भुस्खलन से पैदल मार्ग, नाले पर बना पुल और ट्रॉली भी ध्वस्त हो गई। ग्रामीणों को हर जरूरी काम के लिए अपनी जान हथेली में लेकर इस नाले को पार करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की मुश्किलों का वीडियो वहां मौजूद किसी ग्रामीण ने बना दिया जो अब जोरों से वायरल हो रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement