Report by : CWN Desk
Published at : Updated at :
अवैध व्यावसायिक भवन पर चला हथौड़ा

प्राधिकरण सचिव पंकज उपाध्याय की कार्यवाही से मचा हड़कंप
(कमल जगाती)

नैनीताल। उत्तराखंड में नैनीताल के दिल अयारपाट्टा क्षेत्र में अवैध रूप से बन रहे व्यावसायिक भवन पर आज प्राधिकरण का हथौड़ा चल गया है। प्राधिकरण की अवैध निर्माण ध्वस्तीकरण की मुहिम में पिछले दिनों पूर्व सांसद के.सी.सिंह बाबा के बाद आज इस बड़ी कार्यवाही से अवैध निर्माणकर्ताओं के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
नैनीताल में कई वर्षों से नैनीताल विकास प्राधिकरण और अब जिला विकास प्राधिकरण की मौजूदगी के बावजूद अवैध निर्माणों की बाढ़ सी आ गई है। अवैध निर्माण पर लगाम लगाने के लिए लंबे समय से शहर के शुभचिंतक मांग करते आ रहे हैं। प्राधिकरण समय समय पर ईक्का दुक्का अवैध निर्माणों को तो सील और ध्वस्त करते रहता है लेकिन पिछले दिनों हुई ध्वस्तीकरण की बड़ी कार्यवाही के बाद अवैध काम करने वालों की सिट्टी पिट्टी गुम हो गई है। आज जिला विकास प्राधिकरण के सचिव पंकज उपाध्याय खुद मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने मल्लीताल में पर्दा धारा के ऊपर बन रहे दो मंजिले व्यावसायिक भवन के पूर्व के ध्वस्तीकरण के आदेशों के आधार पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही शुरू की। उन्होंने बताया कि उन्होंने 10 श्रमिक नगर निगम हलद्वानी, 10 हल्द्वानी शहर और आठ नैनीताल से लिये हैं। इसके बाद ड्रिलर, कतार, घन हथौड़े आदि की मदद से भवन को ध्वस्त कर दिया गया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›