Report by : CWN Desk
Published at :
त्रिवेंद्र सिंह रावत ने माँ नयना देवी मंदिर के किए दर्शन

पूर्व मुख्यमंत्री ने मल्लीताल की खड़ी बाजार सौन्दर्यकरण और मॉल रोड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया
(कमल जगाती)

नैनीताल। उत्तराखंड  के नैनीताल में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने माँ नयना देवी मंदिर के दर्शन किये और राज्य की खुशहाली की प्रार्थना की। पूर्व सी.एम.ने मल्लीताल की खड़ी बाजार सौन्दर्यकरण और मॉल रोड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया।
कुमाऊं में काशीपुर, रामनगर, हल्द्वानी, भवाली, कैंची मंदिर और नैनीताल के दौरे पर आए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का सोमवार को नैनीताल के अतिथि गृह में रात्रि विश्राम रहा। आज सवेरे मुख्यमंत्री पैदल ही नैनीताल क्लब से बड़ा बाजार और खड़ी बाजार होते हुए माँ नयना देवी मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में बलशाली श्री हनुमान के दर्शनों के बाद माँ नयना देवी की आरती की और फिर सभी देवी देवताओं के दर्शन किये। भाजपा के मंडल अध्यक्ष आनन्द बिष्ट और मोहित साह ने पूर्व सी.एम.को मंदिर में मानव उत्पत्ति संबंधी मत्स्य से महात्मा बुद्ध और अन्य मूर्तियों के दर्शन कराए। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने उनके समय में लगाए गए एरिएशन प्रोजेक्ट की जानकारी ली और फिर फ्लैट्स मैदान में लगाए गए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को देखा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›