Connect with us

नैनीताल

हनुमान चालीसा पाठ से भक्तिमय हुआ नैनीताल का माहौल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी से पहुंची हनुमान भक्तों की टीम, नैनीताल में किया पाठ

(कमल जगाती)

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल में आज हल्द्वानी से आई हनुमान भक्तों की टीम ने हनुमान चालीसा का पाठ पढ़कर धमाल मचा दिया। हनुमान भक्तों ने राम सेवक सभा के सदस्यों और जय श्री राम सेवा दल के साथ अलग अलग जगहों में हनुमान चालीसा के पाठ कर माहौल भक्तिमय कर दिया।
नैनीताल में आज सवेरे से ही हनुमान भक्तों अलग अलग जगहों से पहुंचे। राम सेवक सभा प्रांगण में दोपहर शुरू हुए इस आयोजन में सत्य सनातन शक्ति जन जागरण अभियान के तहत सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया गया। पथ सम्पन्न होने के बाद भक्तों ने माँ नयना देवी मंदिर के दर्शन किये जिसके बाद सभी ने भगवा ध्वज तले हनुमान चालीसा का पथ किया। बेहद शालीनता के साथ हुए इस आयोजन में राम सेवक सभा, ‘हनुमान भक्तों’ और ‘जय श्री राम सेवा दल’ के सदस्यों का बड़ा योगदान रहा। आयोजन के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन के दौरान विधायक सरिता आर्या समेत अन्य सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement