Report by : CWN Desk
Published at :
मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, बंदायूँ के पर्यटकों की धुनाई

नैनीताल की घटना, कैमरे में कैद हुई मारपीट की घटना
(कमल जगाती)

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल की सड़कों में दिखी मारपीट की झलक। मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर भागे बंदायूँ के पर्यटकों की जमकर धुनाई हुई कैमरे में कैद।
नैनीताल में मल्लीताल के रिक्शा स्टैंड पुलिस चौकी के समीप स्थानीय लोगों ने कार चालक पर्यटकों को पीट दिया। दरअसल बंदायूँ से क्रेटा कार संख्या यू.पी.24 ए ए 0004 कार से नैनीताल पहुंचे युवकों की गाड़ी से 25 वर्षीय बॉबी साह की मोटर साइकिल चालक को टक्कर लग गई। मल्लीताल के मोहन-को चौराहे पर हुई टक्कर के बाद कार चालकों ने कार भगा दी, जिन्हें बमुश्किल रिशा स्टैंड के आगे पकड़ा गया। घटना की सूचना के बाद स्थानीय युवाओं की भीड़ जुट गई। कार चालकों के माफी मांगने और सफाई देने के बावजूद अज्ञात युवाओं ने मारपीट और गाली गलौच शुरू कर दी। मारपीट की वारदात तमाशबीनों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। पुलिस जवानों के पहुंचने के बाद दोनों पक्षों को कोतवाली ले जाया गया, जहां खबर लिखे जाने तक पूछताछ जारी थी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›