Connect with us

नैनीताल

जब सेहरा बांधे पहुंचे 5 दूल्हे, लोग उमड़े देखने

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बच्चों से बुर्जग बने बरात के गवाह, दिया आशीर्वाद
रामनगर।
पांच दूल्हों की बारात जैसे ही एक साथ पहुंची तो विवाह देखने के लिए लोग उमड़ पड़े। छोटे से लेकर बुजुर्ग तक कई लोग बरात के गवाह बने। मौका था चौथी बार फर्स्ट स्टेप बी प्राउड संस्था द्वारा पांच निर्धन कन्याओं का विवाह आयोजन का।
इससे पहले भी यह सामाजिक संस्था सामाजिक कार्यों में भूमिका निभाती आई है। पिछले 3 वर्षों में 13 कन्या विवाह कराए। कोविड के दौरान लगातार 72 दिन सुबह-शाम भोजन की सेवा की।
विवाह स्थल पर लोगो ने पांचों नव दम्पत्ति को अपना आर्शीवाद देने के साथ साथ उन्हें अपने अपने हिसाब से गृहस्थी के लिए जरूरी सामान भी बतौर उपहार स्वरूप प्रदान किये। बरातियों के भोजन की भी व्यवस्था की गई। इस दौरान पुलकित माहेश्वरी ऋषि अग्रवाल सौरभ मित्तल शुभंकर शर्मा आदित्य बेलवाल रोहित मित्तल संदीप कश्यप पीयूष अग्रवाल विकास अग्रवाल मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कैची धाम मेला 2025: श्रद्धालुओं की अभूतपूर्व भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पहली बार ATS और SSB की तैनाती

Select Language

Advertisement