Connect with us

देहरादून

देहरादून में नौकरी के नाम पर हल्द्वानी की बहनों का उत्पीड़न, बंधक बनाया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। नैनीताल जिले की दो बहनों ने नौकरी का लालच देकर बंधक बनाने, मानसिक उत्पीड़न करने और 38,500 रुपये की ठगी का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने मंगलवार को 11 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हल्द्वानी निवासी बड़ी बहन ने पुलिस को बताया कि उनकी छोटी बहन 15 जुलाई को नेहरू कॉलोनी स्थित न्यूविजन शॉपर्स लाइफस्टाइल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में नौकरी करने देहरादून आई थी। आरोप है कि कंपनी ने उसे 21 अगस्त तक बंधक बनाकर रखा और विभिन्न प्रलोभन दिखाकर 38,500 रुपये वसूल लिए।
जब पैसों की मांग बढ़ी तो कंपनी ने बड़ी बहन को भी नौकरी का झांसा दिया। उसे 20 हजार रुपये मासिक वेतन पर बिलिंग का काम देने की बात कही गई। इस लालच में 18 अगस्त को वह भी देहरादून पहुंची और कंपनी में कार्यरत किरण टम्टा व बबीता जोशी के कमरे पर रुकी। वहीं पूजा नेगी नाम की महिला ने किराए और रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर 3,000 रुपये लिए। इसके बाद दोनों बहनों को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक कथित क्लास में बैठाया जाने लगा।
शिकायत में कंपनी से जुड़े पवन पांडे, ईश्वर पांडे, नयन टम्टा, कृष्णा टम्टा, गणेश मेहरा, प्रदीप जलाल, बबीता जोशी, किरण टम्टा, दीक्षा पांडे, शीतल अधिकारी और चंदू पांडे के नाम दर्ज कराए गए हैं।
थाना नेहरू कॉलोनी के एसओ संजीत कुमार ने बताया कि शिकायत की प्राथमिक जांच में बंधक बनाने की बात सही नहीं पाई गई, लेकिन नौकरी का लालच देकर रुपये ठगने और धमकाने के साक्ष्य मिले हैं। इसी आधार पर सोमवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement