Report by : CWN Desk
Published at :
रुड़की: होटल मालिक के बेटे की हत्या, गंगनहर में फेंका शव

हरिद्वार। हरिद्वार के रानीपुर क्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां पति ने मामूली विवाद के बाद पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतका की पहचान मंजू देवी (पत्नी घनश्याम), निवासी लेबर कॉलोनी सेक्टर-5, भेल रानीपुर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। गुस्से में आरोपी घनश्याम ने पत्नी पर लोहे की रॉड से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल मंजू देवी को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना पर रानीपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली प्रभारी शांति गंगवार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और गवाहों से जानकारी जुटा रही है, ताकि आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।
स्थानीय लोगों का कहना है कि दंपती के बीच पहले भी विवाद होते रहते थे, लेकिन रविवार को स्थिति बेहद गंभीर हो गई। वारदात के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग घटना की निंदा कर रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर कानून के हवाले किया जाएगा। वहीं, मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है और सवाल खड़ा किया है कि घरेलू विवाद किस तरह जानलेवा रूप ले सकते हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›