Report by : कालू वर्मा
Published at :
एलपीजी गैस की कालाबाजारी का हरिद्वार पुलिस ने किया भंडाफोड़

एलपीजी गैस सिलेंडर से कमर्शियल गैस सिलेंडर में रिफलिंग का चल रहा था खेल

2 आरोपी दबोचे, 11 एलपीजी गैस सिलेंडर, नोजल पाइप व कार बरामद

हरिद्वार। जनपद में अवैध गतिविधियों/असामाजिक तत्व पर पूर्णता अंकुश लगाए जाने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा कड़े दिशा निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा 29/07/23 को झिलमिल ढाबे के पास हाईवे पर अवैध रूप से एलपीजी गैस की रीफिलिंग कर कमर्शियल गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने वाले 02 व्यक्तियों को धर दबोचा मौके पर खाद्य आपूर्ती टीम को बुलाकर आवश्यक कार्यवाही कर मौके से 11 एलपीजी सिलेंडर और गैस निकालने के लिये उपयोग में लायी नोजल व पाइप तथा एक मारुति सुजुकी स्टीम कार को बरामद की गयी।

बरामदगी
1- 11 एलपीजी सिलेंडर
2- नोजल, पाईप
2- मारुति सुजुकी स्टीम कार

गिरफ्तारी अभियुक्त
1-सुखबीर पुत्र खिछु सिंह निवासी पिसावा थाना पिसावा जनपद अलीगढ उ0प्र0
2-साकीब पुत्र अजमेरी निवासी सलेमपुर थाना जानसट जिला हाथरस उ0प्र0

पुलिस टीम
1-उ0नि0 नितिन बिष्ट
2-कानि0 प्रदीप भण्डारी
3-कानि0 अनिल शर्मा

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›