Report by : कालू वर्मा
Published at :
हरिद्वार पुलिस ने उतारा युवक की आवारगी का भूत

सोशल मीडिया पर तमंचे संग वीडियो की थी वायरल, तमंचा, कारतूस व मोबाइल बरामद

हरिद्वार। थाना सिडकुल क्षेत्र में दिनांक 10/06/23 को सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ एक युवक का वीडियो वायरल हुआ था।

एसएसपी हरिद्वार द्वारा अवैध हथियारों की नुमाइश करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु दिए गए दिशा निर्देशों के क्रम में सिडकुल पुलिस द्वारा अभियुक्त अरुण पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी ग्राम बाबरी थाना बाबरी जिला शामली उ0प्र0 हाल पता ब्रहमपुरी रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार HDFC एटीएम के पास ब्रहमपुरी से तमंचा 315 बोर, 01 जिंदा कारतूस व मोबाइल के साथ दबोचा गया।

बरामदगी
1- एक तमंचा 315 बोर
2- 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर
3- मोबाइल 01
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
अरुण पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी ग्राम बाबरी थाना बाबरी जिला शामली उ0प्र0 हाल पता ब्रहमपुरी रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार उम्र -22 वर्ष

*पुलिस टीमः*
1- अ0उ0नि0 सुभाष रावत
2- कानि0 संदीप सिंह
3- कानि0 मोहन सिंह

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›