Report by : कालू वर्मा
Published at :
हरकी पैड़ी क्षेत्र में अवैध रूप से लंगर लगाने वालों के विरुद्ध पुलिस ने की कार्रवाई
हरकी पैड़ी क्षेत्र में अवैध रूप से लंगर लगाने वालों के विरुद्ध पुलिस ने की कार्रवाई

पांच लंगर संचालकों का 10-10 हजार का हुआ चालान

हरकी पैड़ी क्षेत्र में अवैध रूप से लंगर लगाने वालों के विरुद्ध पुलिस ने की कार्रवाई

हरिद्वार। कोतवाली नगर क्षेत्र के हर की पैड़ी क्षेत्र में अवैध लंगर लगाकर भिखारियों की भीड़ जमा कर यात्रियों का मार्ग अवरुद्ध करने एवं लंगरो के खाने को कूड़े में फेंक कर खाने की बर्बादी करने व घाट में गंदगी फैलाने के कारण 05 अवैध लंगर संचालकों के पुलिस अधिनियम में 10 -10 हजार रूपये के माननीय न्यायालय के चालान किए गए एवं भविष्य में पुनरावृति करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›