Report by : CWN Desk
Published at :
विधायक व परिजनों को जान से मारने की धमकी मिली, तहरीर दे कार्रवाई की मांग की

खानपुर(रुड़की)- खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा व उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है।विधायक ने लक्सर कोतवाली में तहरीर दी है जिसमे उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से जान से मारने की धमकी देने की बात कही विधायक ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा ने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पिछले कुछ समय से उन्हें व उनके परिजनों को सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी जा रही है। जिसका आरोप उन्होंने लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मुंडाखेड़ा खुर्द गांव निवासी एक व्यक्ति पर लगाया है। साथ ही उमेश कुमार का कहना है कि इससे पूर्व भी उन्हें कई बार इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं।उन्होंने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। जांच के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›