Report by : CWN Desk
Published at :
हरिद्वार पुलिस ने सीज किए 2 दिन में 84 ई-रिक्शा

हरिद्वार- राष्ट्रीय राजमार्ग पर ई-रिक्शा प्रतिबंधित करने को लेकर न्यायालय की ओर से जारी स्पष्ट आदेश को हरिद्वार पुलिस धरातल पर लागू कर रही है। हरिद्वार पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दो दिन में 84 ई-रिक्शाओं को सीज किया। जिले में एसएसपी अजय सिंह के दिशा-निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत जनपद में सभी स्थानों पर हाईवे पर पुलिस की ओर से ई-रिक्शाओं के खिलाफ सीज करने की कार्यवाही की जा रही है। उच्च न्यायालय उत्तराखंड की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग से इलैक्ट्रिक रिक्शा को हटाने के संबंध में दिए गए निर्णय को सख्ती से लागू करने के संबंध में एसएसपी के दिशा-निर्देशन पर हरिद्वार पुलिस विगत काफी समय से पूरे जनपद में काम कर रही है। शनिवार से शुरु किए गए विशेष अभियान के पहले दिन यातायात हरिद्वार पुलिस ने 32, रूड़की ने 11 सीआईयू हरिद्वार ने पांच और सीआईयू रूड़की ने 6 ई-रिक्शा सीज किए हैं। अभियान के दूसरे दिन यातायात हरिद्वार ने 15, यातायात रुड़की 14, सीआईयू रुड़की 1 ई-रिक्शा सीज किया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›