Report by : CWN Desk
Published at :
गौकशी करते तीन गिरफ्तार, दो फरार, 300 किलो गौमांस मिला

ज्वालापुर(हरिद्वार)- आज सोमवार को कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्रांतर्गत बाल्मीकि बस्ती रोड निकट दीक्षा राइजिंग स्कूल के सामने गंगनहर की झाड़ियों में गौकशी की सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंचकर 300 ग्राम गौमांस और गौकशी उपकरण मिले हैं। घटना में पुलिस टीम टीम ने अभियुक्तों को धर दबोचा और दो बाइक भी जब्त की गई है। घटना सोमवार की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर कुंदन सिंह राणा के मुताबिक पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम इरफान पुत्र रशीद, हसीन पुत्र इरफान निवासी रथेडी थाना नई मंडी जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश हाल निवासी दीक्षा राइजिंग स्कूल के पास सुभाष नगर और सोनू पुत्र हनीफ निवासी गायत्री विहार सराय रोड बताया है। जबकि शहजाद उर्फ कल्लू पुत्र कालू और परवेज उर्फ अल्लाह दिया पुत्र निसार निवासी मोहल्ला कस्सावान कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार फरार हो गए। पुलिस को तस्करों से 300 किलो गौ मांस, गौकशी उपकरण, एक खाल और दो बाइक मिली है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विकास रावत, उपनिरीक्षक शमशेर अली, कांस्टेबल शमशेर अली, कपिल कुमार, बृजमोहन, रवि कुमार, प्रमोद कुमार शामिल रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›