Report by : कालू वर्मा
Published at :
हरिद्वार एसपी देहात ने दबोचा अजगर, विष्णु घाट पर की साफ-सफाई के दौरान गंगा से बाहर निकल आया था अजगर
हरिद्वार एसपी देहात ने दबोचा अजगर, विष्णु घाट पर की साफ-सफाई के दौरान गंगा से बाहर निकल आया था अजगर

अजगर देखकर घाट पर श्रद्धालुओं में मच गई थी अफरा तफरी
हरिद्वार।
हर की पैड़ी के नजदीक स्थित विष्णु घाट पर की साफ-सफाई के दौरान अचानक गंगा से एक अजगर बाहर आ गया। इससे घाट पर श्रद्धालुओं में अफरातफरी का माहौल बन गया।
एसपी देहात श्री स्वप्न किशोर सिंह द्वारा अन्य पुलिस कर्मचारियों के सहयोग से अजगर को दबोचकर थैले में पैक किया। वन विभाग से सम्पर्क स्थापित कर पकड़े गए अजगर को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। निर्भिकता से अजगर पकड़कर अफरातफरी को शांत करने पर मौके पर मौजूद सभी लोगों ने तालियां बजाकर पुलिस टीम का उत्साहवर्धन किया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›