हरिद्वार

पुलिस अफसरों ने 2000 पुलिस कर्मियों के साथ विष्णु घाट की सफाई कर गंगा में किया स्नान, लगाए मां गंगा के जयकारे

डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल और एसएसपी अजय सिंह ने श्री दक्ष मंदिर में प्रभु स्तुति कर किया रुद्राभिषेक

  • स्वच्छ भारत अभियान के तहत विष्णुघाट, रामप्रसाद गली एवं हिल-बाईपास में जुटे दो हजार के करीब पुलिस कर्मी
  • कांवड़ मेले से पूर्व एसएसपी अजय सिंह के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने चलाया वृहद सफाई अभियान एवं जागरुकता कार्यक्रम
  • हाल ही में पुलिस विभाग का अंग बने रिक्रूट भी बने साक्षी, सीखा देवभूमि की साफ-सफाई का ककहरा

हरिद्वार। कांवड़ मेला 2023 पर एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह के नेतृत्व में कांवड़ मेले में नियुक्त 2000 के करीब पुलिस कर्मियों ने विष्णुघाट, रामप्रसाद गली एवं हिल-बाईपास में सफाई अभियान चलाकर आमजन एवं कांवड़ यात्रियों को माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार के स्वच्छ भारत अभियान का संदेश देते हुए जागरुक किया।
श्री अजय सिंह समेत कांवड़ मेले में नियुक्त तमाम पुलिस ऑफिसर्स की मौजूदगी में चलाए गए सफाई अभियान के पश्चात विष्णुघाट में विधि-विधान से पूजा अर्चना कर मां गंगा का आशिर्वाद लिया गया। सफाई अभियान के दौरान हाल ही में पुलिस विभाग का अंग बनकर विभिन्न ट्रेनिंग सेन्टर में प्रशिक्षण ले रहे रिक्रूट द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।
प्रशिक्षणाधिन रिक्रूट को कांवड़ ड्यूटी हेतु हरिद्वार बुलाया गया है ताकी वे भविष्य के लि प्रशिक्षणकाल में ही समुचित अनुभव ले पाएं। रिक्रूट्स द्वारा सफाई अभियान के पश्चात गंगा घाट पर ही बैठकर सुक्ष्म जलपान का आनंद लिया। सफाई अभियान के पश्चात पुलिस कप्तान द्वारा एसपी क्राइम/ट्रैफिक रेखा यादव, एसपी देहात स्वप्निल किशोर सिंह, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह सहित कांवड़ मेले में नियुक्त तमाम पुलिस ऑफिसर्स द्वारा गंगा घाट में डुबकी लगाकर मां गंगा के जयकारे लगाए। तत्पश्चात जिलाधिकारी हरिद्वार श्री धीराज सिंह गर्ब्याल संग श्री अजय सिंह एवं अन्य पुलिस ऑफिसर्स द्वारा कनखल स्थित श्री दक्ष मंदिर पहुंचकर रुद्राभिषेक करते हुए भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी