Report by : कालू वर्मा
Published at :
हरिद्वार एसएसपी का छापा, डियूटी से गायब मिले 25 पुलिस कर्मी

23 पुलिस कर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश, मचा हड़कंप, एसएसपी बोले काम नहीं तो दाम नहीं
हरिद्वार।
कांवड़ मेले की सकुशल समाप्ति पश्चात जब कल दिनांक 18-07-23 को अचानक एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा ऑफिस का रुख करते हुए जब पुलिस कार्यालय की शाखाओं का औचक निरीक्षण किया गया तो उनमें कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में कार्यरत 25 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। जिस पर कड़ा रुख लेते हुए “काम नहीं तो दाम नहीं” के आधार पर 25 कर्मचारियों को नोटिस जारी करते हुए 1 दिन की वेतन कटौती जबकि “अग्रिम आदेश तक” 23 कर्मचारियों के वेतन रोकने के आदेश जारी किए गए हैं।
एसएसपी श्री अजय सिंह की इस कार्रवाई से जहां पूरे कार्यालय के पुलिस कर्मचारियों में हड़कंप मच गया तो वहीं अब नोटिस कैंसिल करवाने को कर्मचारी इधर-उधर भागते नजर आए।
1- कांस्टेबल सुनील ध्यानी- आंकिक शाखा
2- कॉन्स्टेबल विनय उनियाल- आंकिक शाखा
3- महिला कॉन्स्टेबल नानकी- आंकिक शाखा
4- महिला कॉन्स्टेबल कल्पना पांडे- आंकिक  शाखा
5- कॉन्स्टेबल प्रवीण खत्री- बीट/समन सेल/ सीएम हेल्पलाइन
6- महिला कॉन्स्टेबल पुष्पा रावत- बीट/समन सेल/ सीएम हेल्पलाइन 
7- महिला कॉन्स्टेबल रीना उपाध्याय- सीओ ज्वालापुर ऑफिस
8- कॉन्स्टेबल पंकज कुमार- सीओ ज्वालापुर ऑफिस
9- महिला कॉन्स्टेबल पूनम- सीओ ज्वालापुर ऑफिस
10- महिला कॉन्स्टेबल मनजीत- सीओ सदर ऑफिस
11- महिला कॉन्स्टेबल पूनम चौहान- शिकायत प्रकोष्ठ
12- महिला कॉन्स्टेबल नीलम- शिकायत प्रकोष्ठ
13- कॉन्स्टेबल राजपाल- डीसीआरबी
14- कॉन्स्टेबल प्रदीप भट्ट- प्रधान लिपिक शाखा 
15- महिला कॉन्स्टेबल ममता-  प्रधान लिपिक शाखा  
16- कॉन्स्टेबल मनोज कापड़ी-  प्रधान लिपिक शाखा 
17- महिला कॉन्स्टेबल मंजू जोशी- प्रधान लिपिक  शाखा
18- महिला कॉन्स्टेबल नीलम जोशी- एसपी क्राइम ऑफिस
19- कॉन्स्टेबल निर्देश -एसपी क्राइम ऑफिस
20- महिला कॉन्स्टेबल नेहा डुकलान-  एसपी क्राइम ऑफिस
21- हेड कांस्टेबल नीरज -सीओ ऑफिस
22- इंस्पेक्टर दिनेश कोहली- एसआईएस शाखा
23- उप निरीक्षक रणजीत खनाडा एसआईएस शाखा
24- उप निरीक्षक अजय शाह- एसआईएस शाखा
25- हेड कांस्टेबल बचन सिंह एसआईएस शाखा

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›