Report by : कालू वर्मा
Published at :
मानवता की सेवा ही ईश्वरीय सेवा, संकटकाल में फंसे व्यक्ति की मदद से बड़ा कोई पुण्य नहीं : बाबा बालक दास
मानवता की सेवा ही ईश्वरीय सेवा, संकटकाल में फंसे व्यक्ति की मदद से बड़ा कोई पुण्य नहीं : बाबा बालक दास

श्री ध्रुव चैरिटेबल ट्रस्ट हॉस्पिटल की ओर से बाढ़ पीड़ितों को राशन एवं निशुल्क दवाइयां वितरित

हरिद्वार। हरिद्वार – नजीबाबाद रोड पर थाना श्यामपुर क्षेत्र में सजनपुर पीली गांव में स्थापित श्री ध्रुव चेरिटेबल ट्रस्ट हॉस्पिटल के संस्थापक बालक दास महाराज के सौजन्य से मंगलवार को आसपास के गांवों में रहने वाले बाढ़ पीड़ित परिवार के लोगों को खाद्य -सामग्री के साथ दवाईयां वितरित की गई। इसके पूर्व कांवड़ियों के सेवार्थ लगायें गये निशुल्क चिकित्सा शिविर का समापन किया गया। इस मौके पर बाबा बालकदास महाराज ने कहा कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ी ईश्वर सेवा है। संकटकाल में फंसे व्यक्ति की मदद से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है। उन्होंने कहा श्री ध्रुव चैरिटेबल ट्रस्ट हॉस्पिटल सदैव आमजन के इलाज के लिए समर्पित है। इसी कड़ी में कांवड़ियों के सेवार्थ हॉस्पिटल की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कांवरियों को सभी चिकित्सा सुविधाएं निशुल्क प्रदान की गई। इसी के साथ बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए उन्हें राशन आदि देकर सहयोग किया गया। इस मौके पर बाबा देवदास महाराज, बृज बिहारी, पीआरओ प्रशांत चौधरी, डॉ विनोद शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›