Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार: विवेकानंद विचार मंच ने मनाई स्वामी जयंती, समाज सेवा का लिया संकल्प

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार में विवेकानंद विचार मंच ने स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई। ‘नर सेवा, नारायण सेवा’ के संकल्प के साथ रुद्रपुर आश्रम को भेजी जाएगी खाद्य सामग्री।

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार के शिवालिक नगर स्थित होटल फ्लोरा के सभागार में रविवार को विवेकानंद विचार मंच (भेल) द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद, माँ सरस्वती और माँ भारती के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्पण के साथ हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने स्वामी जी के सिद्धांतों को वर्तमान समय में प्रासंगिक बताया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित क्षेत्रीय संगठन मंत्री डाल चंद ने कहा कि भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है, जहाँ महापुरुषों के विचारों को केवल सुना नहीं जाता, बल्कि उन्हें कार्यरूप में परिणत किया जाता है। उन्होंने मंच द्वारा ‘नर सेवा, नारायण सेवा’ के सिद्धांत पर अमल करते हुए हर वर्ष वनवासी कल्याण आश्रम, रुद्रपुर को खाद्य सामग्री भेजने की परंपरा की सराहना की।
विशिष्ट अतिथि और शोधकर्ता डॉ. राधिका नागरथ ने स्वामी जी के संस्मरण साझा करते हुए पाश्चात्य संस्कृति और हरिद्वार के आध्यात्मिक वातावरण की तुलना की। वहीं, ‘चेतना पथ’ के संपादक अरुण कुमार पाठक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि यह दशक युवाओं का है। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं को विवेकानंद जी के सेवा प्रकल्पों से जोड़ने का आह्वान किया।
विवेकानंद विचार मंच के सचिव शशि पाल भनोट ने संस्था के विभिन्न सेवा कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर वनवासी कल्याण आश्रम, रुद्रपुर के लिए सांकेतिक सहायता सामग्री का पैकेट भी भेंट किया गया। संस्था के अध्यक्ष अविनाश कुमार गुप्ता ने बताया कि आश्रम के लिए पूरे वर्ष की खाद्य सामग्री जल्द ही हरिद्वार से रवाना की जाएगी।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. नरेश मोहन द्वारा किया गया। इस भव्य आयोजन में शिवालिक नगर पालिका सभासद अशोक मेहता, वरिष्ठ पत्रकार सुनील दत्त पांडे सहित कई गणमान्य नागरिक और समाज सेवी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में स्वामी जी के बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में व्यापारी का अपहरण कर उसकी पत्नी से मांगी पांच लाख की फिरौती, पत्नी ने मना किया पति को छोड़ भागे बदमाश
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement