Connect with us

हरिद्वार

अंकिता केस में नया मोड़: पूर्व विधायक सुरेश राठौर नार्को टेस्ट के लिए तैयार, पुलिस ने की पूछताछ

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े कथित ऑडियो मामले में पूर्व विधायक सुरेश राठौर नेहरू कॉलोनी थाने पहुंचे। नार्को टेस्ट पर दी सहमति और नींद की गोलियों का दिया हवाला।

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड से जोड़कर सोशल मीडिया पर वायरल हुए कथित ऑडियो-वीडियो मामले में जांच की आंच अब पूर्व विधायक सुरेश राठौर तक पहुंच गई है। सोमवार देर रात नेहरू कॉलोनी थाने पहुंचे राठौर से पुलिस ने घंटों पूछताछ की। इस दौरान पूर्व विधायक ने मामले की तह तक जाने के लिए अपने नार्को टेस्ट (Narco Test) कराने पर लिखित सहमति प्रदान कर दी है।
पुलिस महानिरीक्षक और स्थानीय इंस्पेक्टर के नेतृत्व में हुई इस पूछताछ का मुख्य केंद्र वह वायरल ऑडियो था, जिसमें कथित तौर पर राठौर की आवाज होने का दावा किया जा रहा है। पूछताछ के दौरान राठौर ने स्वीकार किया कि आवाज उनकी हो सकती है, लेकिन उन्होंने तर्क दिया कि वह उस समय होश में नहीं थे। उन्होंने बताया कि नींद न आने की बीमारी के कारण वे भारी डोज वाली गोलियां लेते हैं, जिसका फायदा उठाकर यह रिकॉर्डिंग की गई।
पुलिस ने इस मामले में अभिनेत्री उर्मिला सनावर के साथ उनके संबंधों और वायरल बातचीत के संदर्भ में भी कई तीखे सवाल पूछे। राठौर ने स्पष्ट किया कि उनकी सहमति के बिना यह बातचीत रिकॉर्ड की गई है, इसलिए इसे कानूनी रूप से प्रमाणिक नहीं माना जा सकता। हालांकि, पुलिस उनके इन दावों से संतुष्ट नजर नहीं आई और जांच को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया।
फॉरेंसिक साक्ष्यों की मजबूती के लिए पुलिस अब सुरेश राठौर का वॉयस सैंपल (Voice Sample) भी लेगी। इसे लैब में भेजकर वायरल ऑडियो से मिलान कराया जाएगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नार्को टेस्ट और वैज्ञानिक जांच के माध्यम से यह स्पष्ट हो जाएगा कि अंकिता हत्याकांड से इस ऑडियो का वास्तविक संबंध क्या है। इस हाई-प्रोफाइल मामले पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हुई हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement