Report by : कालू वर्मा
Published at :
हल्द्वानी ट्रैफिक अलर्ट: नगर कीर्तन आज, शहर में वाहनों का प्रवेश बंद, देखें पूरा डायवर्जन प्लान

हरिद्वार में मकर संक्रांति और लोहड़ी स्नान के लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने जारी किए निर्देश। घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक अपडेट।

हरिद्वार: लोहड़ी और मकर संक्रांति के पावन स्नान पर्व पर धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। बढ़ते यातायात दबाव को नियंत्रित करने के लिए हरिद्वार पुलिस ने विस्तृत यातायात रूट डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने निर्देश दिए हैं कि सोमवार रात 12 बजे से पर्व की समाप्ति तक शहर के भीतर सभी भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
यातायात व्यवस्था के अनुसार, दिल्ली, मेरठ और मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाले वाहनों को अलकनंदा, दीनदयाल, पंतद्वीप और चमगादड़ टापू पार्किंग में खड़ा किया जाएगा। यदि दबाव अत्यधिक बढ़ता है, तो वाहनों को नारसन, लक्सर और फेरूपुर होते हुए सीधे बैरागी कैंप पार्किंग की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा। वहीं, मुरादाबाद और नजीबाबाद की ओर से आने वाले वाहनों के लिए नीलधारा और गौरीशंकर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
स्थानीय परिवहन के लिए भी कड़े नियम लागू किए गए हैं। देहरादून और ऋषिकेश की ओर से आने वाले ऑटो-विक्रम केवल जयराम मोड़ तक ही आ सकेंगे। इसके अलावा, ललतारो पुल से शिवमूर्ति तक ऑटो, विक्रम और टैक्सी सहित सभी वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। ज्वालापुर और बीएचईएल की ओर से आने वाले छोटे वाहनों को रानीपुर मोड़ और देवपुरा होते हुए निकाला जाएगा।
देहरादून और ऋषिकेश जाने वाली प्राइवेट बसों को मोहंड मार्ग से भेजने का निर्णय लिया गया है। हाईवे पर दबाव कम करने के लिए चीला मार्ग को केवल ‘एक्जिट’ मार्ग के रूप में उपयोग किया जाएगा। एसएसपी ने आमजन से अपील की है कि वे अनावश्यक जाम से बचने के लिए निर्धारित मार्गों का ही प्रयोग करें और घर से निकलने से पहले ट्रैफिक मैप जरूर देख लें।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि टोल प्लाजा पर अधिक भीड़ होने की स्थिति में वाहनों को नहर पटरी मार्ग से निकाला जाएगा। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। स्नान पर्व की समाप्ति तक यह व्यवस्था प्रभावी रहेगी ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›