Report by : कालू वर्मा
Published at :
एशियाई पावरलिफ्टिंग में हरिद्वार की संगीता का जलवा
एशियाई पावरलिफ्टिंग में हरिद्वार की संगीता का जलवा

हरिद्वार। टिहरी विस्थापित कालोनी (रानीपुर) निवासी पावरलिफ्टर श्रीमती संगीता राणा का अन्तर्राष्ट्रीय एरीना में जबरदस्त प्रदर्शन कर उपलब्धियाँ हासिल कर हरिद्वार का नाम रोशन करने का सिलसिला लगातार जारी है। कल्चरल ऑडिटोरियम, देहरादून (उत्तराखंड) में पहली बार आयोजित हुई दो दिवसीय प्रो लीग एशियाई पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए न सिर्फ़ 75 किलोग्राम भार वर्ग में ‘बेंच प्रैस’ एवं ‘डेड लिफ्ट’ स्पर्धाओं के में दोनों स्वर्ण पदक हासिल किये, बल्कि, चैम्पियनशिप की ‘ओवरऑल की ट्रॉफी’ भी पर भी कब्जा किया। यहाँ उन्हें दस हजार रुपये का नकद पुरस्कार भी प्रदान किया गया है।
इस चैम्पियनशिप भारत के अलावा मंगोलिया, अफगानिस्तान, कजाकिस्तान, पुर्तगाल आदि के खिलाड़ियों ने भी इसमें भाग लिया था। उल्लेखनीय है कि, अपने इसी प्रदर्शन के बल पर संगीता ने इसी वर्ष पुर्तगाल में होने वाली विश्व कप पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेने की पात्रता भी हासिल कर ली है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए चेतना पथ के संपादक अरुण कुमार पाठक ने बताया है, कि इस स्वर्णिम जीत के साथ ही संगीता अपने कोच के साथ विश्व कप की तैयारी में जुट गयी हैं। उन्होंने यह जानकारी विधि की पावरलिफ्टिंग को अगले वर्ष उत्तराखंड में होने वाले राष्ट्रीय खेलों में भी शामिल किया जा चुका है। बताया कि इसके पूर्व संगीता रूस के पीटर्सबर्ग की अन्तर्राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में तीन तथा कजाकिस्तान के अल्माटी के विश्व कप में दो स्वर्ण पदक जीत चुकी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›