Report by : CWN Desk
Published at :
हरीश रावत ने मुख्यमंत्री धामी को लिखा खुला पत्र, रेलवे की भूमि पर बसे लोगों के लिए सहयोग की मांग उठाई

हल्द्वानी। उत्तराखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद हल्द्वानी की ढोलक बस्ती, बनभूलपुरा आदि स्थानों पर रेलवे की भूमि पर बसे लोगों को हटाने के मामले में पूर्व सीएम हरीश रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खुला पत्र लिखा।सोशल मीडिया पर जारी पत्र में उन्होंने कहा है कि- कहा कि वर्षों से बसे हुए लोगों को हटाने का रेलवे, प्रशासन, पालिका का निर्णय केवल कानूनी पक्ष नहीं है, यह मानवीय पक्ष भी है। हल्द्वानी कुमाऊं और प्रदेश की आर्थिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है। यहां का सामाजिक सौहार्द हमेशा उच्च स्तर का रहा है।
हरीश ने कहा कि वह न्यायिक निर्णय पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं, परन्तु उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर आप (धामी) एक अभिभावक का कर्तव्य निभा सकते हैं। उन्होंने सीएम को रेलवे से बातचीत करने, गोला नदी के किनारे-किनारे रिवरफ्रंट डेवलप कर कुछ अतिरिक्त भूमि निकालकर रेलवे की जरूरत की पूर्ति करने की सलाह दी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›