Report by : CWN Desk
Published at :
नैनीताल सीडीओ ने किया फूड वैन का शुभारंभ


भीमताल। मत्स्य विभाग द्वारा वित्त पोषित फूड वैन का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी डॉ संदीप तिवारी द्वारा किया गया।

सोमवार को डॉ. तिवारी ने कहा कि अभी ऐसे रोजगार परक कार्यों को प्राथमिकता देते हुए अन्य विभागों के साथ युगपतिकरण करने की भी सलाह दी गई जिससे कि लाभार्थी पर कम से कम आर्थिक बोझ पड़े एवं साथ ही यह भी बताया गया कि ऐसे कार्यों से जिला योजना की संरचना की अवधारणा स्पष्ट दिखाई देती है।
वित्त पोषित जनपद प्रभारी डॉ विशाल दत्ता ने बताया की उक्त योजना अंतर्गत लाभार्थी को 50 प्रतिशत अनुदान के अंतर्गत एक सूट प्रदान की जाती है जिसमें वह अपने साथ अपने लोगों का भी रोजगार का साधन बना सकता है।
इस दौरान जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी डॉ मुकेश सिंह नेगी जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, मत्स्य निरीक्षक कुंवर सिंह बगड़वाल, मोहन सिंह शिखा आर्य, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र प्रसाद,नदीम उल्ला, मुकेश गिरी, मनमोहन सिंह नेगी आदि उपस्थित रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›