Connect with us

नई दिल्ली

आखिर किसने की सगे भाइयों पर फायरिंग…

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। बुलेट सवार युवक ने दो तमंचे निकालकर बाइक सवार दो भाइयों पर गोली चला दी। हमले में दोनों भाई बाल बाल बच गए और गोली बाइक के आगे जा धंसी। शोर शराबा सुनकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। जिसमें डिबडिबा यूपी के रहने वाले एक युवक का नाम सामने आया है। जिस पर कई आपराधिक मामले दर्ज होना बताया गया है।

सोमवार दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब इंदिरा कॉलोनी गली नंबर छह निवासी गुरजीत सिंह उर्फ मोनू बेदी अपने भाई गुरमीत सिंह के साथ बाइक से पहले आदर्श कॉलोनी इंदिरा कॉलोनी मुख्य मार्ग स्थित अपनी मोबाइल की दुकान पर गए और बाद में बाइक से मलिक कॉलोनी जा रहे थे। पॉश कॉलोनी स्थित मंदिर वाली गली में पहुंचे ही थे कि अचानक पीछे से बुलेट पर सवार एक युवक ने बाइक को ओवरटेक किया और गाली गलौज कर अचानक दो तमंचे निकालकर गोली चला दी, जिससे सामने खड़े दोनों भाई भाग खड़े हुए और गोली बाइक के सामने स्थित हैंडिल के नीचे जा धंसी।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार के बजट में महिला, युवा, रोजगार, खेती-किसानी और विकास के लिए क्या और कितना पैसा मिला? पढ़िए रिपोर्ट

गोली की आवाज सुनते ही आसपास के दुकानदारों में भगदड़ मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। जिस पर बुलेट सवार युवक तमंचा लहराते हुए फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आदर्श कॉलोनी चौकी प्रभारी दिनेश परिहार मय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेजों को खंगालना शुरू किया, तो पता चला कि बुलेट सवार युवक डिबडिबा का रहने वाला है। फुटेज में मिलती जुलती शक्ल वाले युवक पर बिलासपुर सहित रुद्रपुर में भी कई आपराधिक मामले दर्ज होना बताया गया है। चौकी प्रभारी दिनेश ने बताया कि युवक की पहचान की जा रही है। जल्द ही डिबडिबा यूपी में दबिश देकर युवक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement