Report by : कालू वर्मा
Published at :
हरकी पैड़ी क्षेत्र का इस तरह पारंपरिक शैली में सौंदर्यीकरण कार्य शुरू

पुलिस चौकी को नये ढंग से हैरिटेज लुक में विकसित करने से हुई शुरुआत
हरिद्वार। विश्व प्रसिद्ध हरकी पैड़ी और आसपास का क्षेत्र बहुत जल्द ही नए रंग-रूप में नजर आएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हरकी पैड़ी क्षेत्र का सौंदर्यीयकरण धर्मनगरी की पारंपरिक शैली, आस्था और मर्यादा के अनुरूप किया जाएगा। बुधवार को हरकी पैड़ी पुलिस चौकी को नये ढंग से हैरिटेज लुक में विकसित करने का काम शुरू हो गया है। अगले कुछ माह में इसका काम पूरा हो जाएगा।
हरकी पैड़ी पुलिस चौकी व आसपास के क्षेत्र के सौन्दर्यीकरण के लिये 1.53 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा आसपास के पुलों पर लाइटिंग का काम भी जल्द शुरू किया जाएगा। बुधवार को हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण ने काम शुरू करवा दिया है। नवनिर्माण के लिए फिलहाल पुलिस चौकी को कुछ दूर अस्थाई रूप से स्थापित किया जा रहा है। निर्माण कार्य शुरू होने से पूर्व जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल और एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने मौके का निरीक्षण कर काम का जायजा लिया। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने बताया करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से हरकी पैड़ी चौकी का नवनिर्माण किया जा रहा है। जिसमें इसे पौराणिक लुक में विकसित किया जाएगा। जिसके बाद पुलिस चौकी एक अलग और भव्य स्वरूप में दिखाई देगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›