Report by : CWN Desk
Published at :
एसडीआरएफ के जवानों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

जॉलीग्रांट में लगाए निःशुल्क चिकित्सा शिविर में कार्मिकों और उनके परिवार के लोगों की हुई जांच

देहरादून। एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। SDRF उत्तराखंड द्वारा राज्य के विभिन्न स्थानों पर व्यवस्थापित रहते हुए अनेक रेस्क्यू अभियानों को प्रतिपादित किया जाता है, जिस हेतु जवानों का शारारिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है। जवानों के शारारिक व मानसिक फिटनेस के चिकित्सीय परीक्षण हेतु SDRF वाहिनी में समय-समय पर चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता है।
इसी क्रम में आज दिनाँक 17 फरवरी 2023 को श्री मणिकांत मिश्रा, सेनानायक SDRF के दिशानिर्देशन में SDRF वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिससे एसडीआरएफ कार्मिकों व उनके परिजनों द्वारा भी चिकित्सीय परीक्षण का लाभ उठाया जा सके।
उक्त मेडिकल कैम्प में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डोईवाला से  डा0 रुचिका लिंगवाल व डॉ0 रश्मि मिश्रा (जनरल फिजिशियन) व SDRF पेरामेडिक्स स्टॉफ द्वारा मेडिकल कैम्प में उपस्थित SDRF परिवार के अधिकारियों/कार्मिकों का चिकित्सा परीक्षण किया तथा परीक्षण के दौरान पायी गयी बीमारियों/समस्याओं के उपचार हेतु नि:शुल्क दवाईयां व उचित चिकित्सकीय परामर्श दिये गए।
उक्त मेडिकल कैम्प के दौरान निरीक्षक श्री राजीव रावत, श्री प्रमोद रावत, श्रीमती ललिता नेगी, उपनिरीक्षक श्री रविन्द्र रावत, HC MT श्री मथुरा प्रसाद, ASI श्री रविन्द्र पटवाल इत्यादि अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।  SDRF  द्वारा मेडिकल कैम्प में सम्मिलित होने वाले चिकित्सकों एवं सहायक स्टाफ का आभार व्यक्त किया गया।

एसडीआरएफ के जवानों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
एसडीआरएफ के जवानों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
एसडीआरएफ के जवानों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›