Connect with us

देहरादून

तीसरी शादी करने महिला ने प्रेमी संग मिलकर पति को रास्ते से हटाया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पहले पति को तलाक दे चुकी है महिला, पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा
देहरादून।
देहरादून विकासनगर में एक विवाहिता महिला ने तीसरी शादी करने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। महिला ने पहले पति से तलाक देकर दूसरी शादी की थी। अब दूसरे पति को भी ठिकाने लगा दिया।  पुलिस ने महिला समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम संतराम है। आरोपी महिला की संतराम से दूसरी शादी हुई थी। महिला का मुकेश युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके बाद उसने प्रेमी के साथ मिलकर दूसरे पति को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। आरोपी मुकेश और उसके दोस्त ने संतराम को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और संतराम को बड़ा काम दिलाने के लिए अपने घर पर बुलाया। संतराम जब इनके पास पहुंचा तो उन्होंने हथौड़े से सिर पर कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस से बचने के लिए उन्होंने इसे हादसा दर्शाने की भी कोशिश की.
हत्या के बाद मुकेश और उसके दोस्त आशीष ने संतराम के शव को चुन्नी में लपेटकर कालसी से आगे सहिया रोड जजरेड के पास खाई में फेंक दिया। उसकी बाइक भी वहीं खाई में डाल दी, ताकि पूरी घटना एक हादसा लगे। लेकिन संतराम के परिजनों को शक हुआ। उन्होंने पुलिस से उसकी हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो सीसीटीवी और अन्य माध्यमों से पूरे मामले में महत्वपूर्ण साक्ष्य पुलिस को मिल गए।
सीसीटीवी फुटेज के बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी और दूसरे सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी महिला की पहली शादी 12 साल पहले शादी हुई थी, जिसके बाद उसने अपने पहले पति का तलाक दे दिया था. महिला के पहले पति से तीन बच्चे भी हैं जो कि उसके पति के साथ ही रहते हैं।

Select Language

Advertisement