Connect with us

देहरादून

29 मिनट में 36 किमी दूर ड्रोन से दवा भेजने का ट्रायल सफल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पहाड़ी दुरस्त इलाकों में बीमार लोगों तक इमरजेंसी में दवा पहुंचाने में मिलेगी मदद

देहरादून। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स ऋषिकेश) ने बृहस्पतिवार को ड्रोन से दवा पहुंचकर पहाड़ी क्षेत्रों में नई उम्मीद जगाई है। ड्रोन से ट्रायल के तौर पर टीबी के मरीजों के लिए टिहरी जिला चिकित्सालय में दवा भेजी गई। एम्स ऋषिकेश के हेलीपैड से टिहरी तक 36 किमी है। ड्रोन ने हवाई दूरी ड्रोन ने 29 मिनट में पूरी की। ड्रोन से दवा भेजने की शुरुआत करने वाला एम्स ऋषिकेश अब देश का पहला एम्स संस्थान बन गया है।
कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर( डॉ. ) मीनू सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन के अनुरूप टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने में यह सुविधा विशेष लाभदायक सिद्ध होगी। उत्तराखंड विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाला राज्य है। पहाड़ के दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले बीमार लोगों तक इस माध्यम से दवा पहुंचाकर उनका समय रहते इलाज शुरू किया जा सकता है। इसके अलावा इस सुविधा से आपात स्थिति में फंसे लोगों तक भी तत्काल दवा अथवा इलाज से संबन्धित मेडिकल उपकरण पहुंचाए जा सकेंगे। आंखों की कॉर्निया के प्रत्यारोपण की प्रक्रिया में भी इस तकनीक का उपयोग कर समय की बचत की जा सकेगी।
चारधाम यात्रा के दौरान ऑक्सीजन की कमी के चलते कई तीर्थयात्रियों को तत्काल दवा अथवा मेडिकल उपकरणों की आवश्यकता पड़ जाती है। इसके अलावा पैदल यात्रा के दौरान कई लोग हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक तथा अन्य स्वास्थ्य कारणों के चलते गंभीर रूप से बीमार हो जाते हैं। ऐसे में एम्स ऋषिकेश की यह सुविधा उन्हें तत्काल दवा पहुंचाने में कारगर सिद्ध हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी के निर्देश पर सीएससी सेंटर की जांच,छापेमारी में कुछ फर्जी निकले

29 मिनट में ड्रोन ने ऐसे तय की दूरी
एम्स के हेलीपैड से टिहरी के बौराड़ी स्थित जिला चिकित्सालय तक पहुंचने में सड़क मार्ग से लगभग 3 घंटे का समय लगता है। ड्रोन ने यह दूरी 29 मिनट में पूरी की है। एम्स से दवा लेकर ड्रोन पूर्वाह्न 10 बजकर 44 मिनट पर उड़ा था और 11 बजकर 14 मिनट पर टिहरी में लैंड हुआ। वापिसी में इसने टिहरी जिला चिकित्सालय से 11 बजकर 44 मिनट पर उड़ान भरी और यह 12 बजकर 15 मिनट पर एम्स में हेलीपैड पर सकुशल लैंड हो गया। प्रति घंटा 120 किमी की गति से उड़ने वाले यह ड्रोन 3 किलोग्राम भार ले जा सकता है। ड्रोन का अपना वजन 16.5 किलोग्राम है, जबकि एम्स से जिला चिकित्सालय टिहरी की हवाई दूरी लगभग 36 किमी है।

Select Language

Advertisement