हरिद्वार

हरिद्वार के हाथी पुल पर मरम्मत के बीच भारी अव्यवस्था, यात्रियों की जान जोखिम में

हरिद्वार के हाथी पुल पर मरम्मत कार्य के चलते एक तरफ का रास्ता बंद है। संकरी जगह से वाहनों और पैदल यात्रियों की एक साथ आवाजाही से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।

हरिद्वार। हरिद्वार के प्रमुख हाथी पुल पर चल रहे मरम्मत कार्य के बीच भारी अव्यवस्था देखने को मिल रही है। मेंटेनेंस कार्य के चलते प्रशासन ने पुल के एक तरफ का रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया है। इसके कारण दूसरी तरफ बची हुई बेहद सीमित जगह से ही पैदल यात्री गुजरने को मजबूर हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इसी संकरी जगह पर वाहनों की आवाजाही भी लगातार जारी है और किनारे पर दुकानें भी सजी हुई हैं।
इस अव्यवस्था के कारण हर समय किसी बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। एक ही सीमित मार्ग पर पैदल यात्रियों, दोपहिया वाहनों और दुकानों के दबाव से लोगों को निकलने में भारी परेशानी हो रही है। हैरानी की बात यह है कि मौके पर सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए पीआरडी जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा नगर निगम हरिद्वार की ओर से भी कर्मचारियों को तैनात किया गया है, लेकिन जमीन पर कोई ठोस प्रबंधन नजर नहीं आ रहा है।
स्थानीय नागरिकों और राहगीरों में प्रशासन की इस कार्यप्रणाली को लेकर भारी रोष है। लोगों का सवाल है कि जब मौके पर सुरक्षाकर्मी और संबंधित विभाग के कर्मचारी मौजूद हैं, तो फिर यातायात और भीड़ को नियंत्रित क्यों नहीं किया जा रहा है? पैदल यात्रियों, वाहन चालकों और दुकानों के बीच उचित तालमेल न होने से हर पल जाम और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
जनहित को देखते हुए संबंधित विभाग, नगर निगम और जिम्मेदार अधिकारियों को इस मामले का तत्काल संज्ञान लेना चाहिए। मरम्मत कार्य पूरा होने तक पैदल यात्रियों और वाहन चालकों के लिए अलग और सुरक्षित रास्ता सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। यदि समय रहते इस अव्यवस्था को नहीं सुधारा गया, तो यह लापरवाही किसी भी अप्रिय घटना का कारण बन सकती है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी