Connect with us

नैनीताल

नैनीताल जिले में भारी बारिश का अलर्ट, 16 सितंबर को सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नैनीताल जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है। मंगलवार, 16 सितंबर 2025 को जिले के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।


भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून केंद्र ने 14 सितंबर को जारी पूर्वानुमान में 16 से 18 सितंबर तक जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी दी थी। साथ ही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और भू-स्खलन जैसी घटनाओं की आशंका जताई गई थी। वर्तमान में भी जिले के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में कई स्थानों पर तेज बारिश हो रही है, जिससे नदियों-नालों में जल स्तर बढ़ गया है और संवेदनशील इलाकों में खतरा बढ़ गया है।
प्रशासन ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए छुट्टी घोषित की गई है। हालांकि, यह आदेश आवासीय विद्यालयों पर लागू नहीं होगा, जहां छात्र-छात्राओं की पढ़ाई और आवासीय सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हैं। शिक्षकों और कार्यालय स्टाफ को केवल आवश्यकता पड़ने पर ही बुलाने की अनुमति होगी।
मुख्य शिक्षाधिकारी नैनीताल और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश दिया गया है कि सभी संस्थाओं में निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराएं। उल्लंघन पाए जाने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement