Connect with us

नैनीताल

कालाढूंगी: गुरूणी नाले में तीन युवक बहे, दो सुरक्षित मिले, एक लापता

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कालाढूंगी। क्षेत्र में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार पतलिया निवासी दीपक रस्तोगी, दीपु कन्याल और अनिल बिष्ट गुरूणी नाले में अचानक तेज पानी के बहाव में बह गए। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय युवाओं ने तुरंत खोजबीन शुरू की। काफी मशक्कत के बाद दीपु कन्याल और अनिल बिष्ट को सकुशल निकाल लिया गया, लेकिन दीपक रस्तोगी का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। ग्रामीणों और स्थानीय युवाओं की मदद से उसकी तलाश जारी है। घटना से पूरे क्षेत्र में तनाव और चिंता का माहौल है। लोग लगातार प्रार्थना कर रहे हैं कि दीपक रस्तोगी सुरक्षित मिलें। प्रशासन और राहत दल भी मौके पर सक्रिय हैं और नाले के किनारे तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। यह हादसा बारिश के मौसम में सावधानी बरतने की चेतावनी भी दे रहा है।

Select Language

Advertisement