Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी। उत्तराखंड में सोमवार को मूसलधार बारिश ने कहर बरपाया, जिससे नदी-नाले उफान पर आ गए। रानीखेत में कुणकोली निवासी 32 वर्षीय युवक कपिल पंत की मौत हो गई, जब वह बाइक से कॉजवे पार करते समय सौनी बिनसर स्थित भैंसीकुरा गदेरे में बह गए। दूसरी ओर, दून-ऋषिकेश मार्ग पर शाम करीब चार बजे चंद्रभागा नदी की खाई में गिरने से एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। तीसरा हादसा डबरानी और सोनगाड़ के बीच मोटरमार्ग निर्माण स्थल पर हुआ, जहां पोकलैंड मशीन चला रहे मनवीर सिंह नेगी मशीन सहित भागीरथी नदी में गिर गए। देर शाम तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। लगातार बारिश से कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं।