Report by : CWN Desk
Published at :
ड्यूटी के दौरान घायल हुए आरक्षी गोकुल लाल का असमय निधन, चम्पावत पुलिस परिवार शोकाकुल

चम्पावत। जनपद चम्पावत में तैनात आरक्षी गोकुल लाल (41) का उपचार के दौरान 10 अगस्त 2025 को असमय निधन हो गया। मूल निवासी ग्राम लमगड़ा, तहसील अल्मोड़ा, पोस्ट सैज, जिला अल्मोड़ा के रहने वाले गोकुल लाल 7 जुलाई 2025 को ऊधमसिंहनगर से स्थानांतरण होकर चम्पावत आए थे। 9 अगस्त को ड्यूटी के दौरान चोट लगने से उन्हें हल्द्वानी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

अप्रैल 2006 में पुलिस विभाग में आरक्षी पद पर भर्ती हुए गोकुल लाल अपनी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और सेवा भावना के लिए जाने जाते थे। पुलिस विभाग में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।

पुलिस अधीक्षक चम्पावत श्री अजय गणपति सहित समस्त पुलिस परिवार ने दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। पुलिस परिवार ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस कठिन समय में धैर्य व शक्ति प्रदान करें।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›