Connect with us

हल्द्वानी

नैनीताल में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा को अपनों से चुनौती, दो नेताओं की पत्नियों ने दाखिल किया निर्दलीय नामांकन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नैनीताल जिले में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के साथ ही भाजपा को भीतरघात का सामना करना पड़ रहा है। दो क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने निर्दलीय प्रत्याशी बनकर पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इनमें ओखलकांडा ब्लॉक से नामांकन करने वाली कमलेश कैड़ा, जो भीमताल से भाजपा विधायक राम सिंह कैड़ा की पत्नी हैं, प्रमुख हैं। यहां भाजपा ने केडी रूवाली को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं हल्द्वानी ब्लॉक प्रमुख पद पर भाजपा प्रत्याशी मंजू गौड़ के खिलाफ पार्टी नेता विपिन पांडे की पत्नी मीना पांडे ने भी निर्दलीय नामांकन दाखिल किया है।

नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के साथ ही ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भी भाजपा को अपने ही नेताओं से चुनौती मिल रही है। जिला पंचायत सदस्य चुनाव में भाजपा के 12 नेताओं ने बगावत कर खुद या अपने परिजनों को प्रत्याशी बनाया था, जिसके चलते उन्हें सक्रिय सदस्यता से निलंबित कर दिया गया। इसके बावजूद चार बागी या उनके परिजन चुनाव जीतकर आए और अब जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा के लिए सिरदर्द बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर ने मरीज की बाहर से दवा लिखने पर डाक्टर का मांगा स्पष्टीकरण

ओखलकांडा में निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनी गईं कमलेश कैड़ा को ब्लॉक प्रमुख का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन टिकट न मिलने पर उन्होंने सोमवार को निर्दलीय नामांकन कर सभी को चौंका दिया। विधायक राम सिंह कैड़ा, जो उसी दिन भाजपा समर्थित जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी दीपा दर्मवाल के नामांकन में मौजूद थे, ने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों और कार्यकर्ताओं के दबाव में उनकी पत्नी ने यह कदम उठाया है और पार्टी का जो आदेश होगा, उसका पालन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  रील बनाने के चक्कर में धुल गई "रील", तीन भाई पहुंचे हवालात, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी में मीना पांडे, जो बच्ची नगर से क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनी गई हैं, ने भी भाजपा की आधिकारिक प्रत्याशी मंजू गौड़ के खिलाफ नामांकन दाखिल किया। उनके पति विपिन पांडे नामांकन से पहले ही सोशल मीडिया पर बागी तेवर दिखा चुके थे। इन दोनों निर्दलीय दावेदारों के उतरने से भाजपा के भीतर चुनावी समीकरण बदल सकते हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement