Report by : CWN Desk
Published at :
नैनीताल, बागेश्वर, देहरादून समेत इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट

हल्द्वानी। उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक रुक-रुक कर वर्षा का दौर जारी है। दून-नैनीताल समेत ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा का दौर लगातार जारी है। बारिश से भूस्खलन और जलभराव जैसी समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है। आज भी उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी वर्षा की आशंका है। मौसम विभाग ने नैनीताल, देहरादून, पौड़ी, टिहरी, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपद में भारी से बहुत भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य क्षेत्रों में भी गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज भी प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र बौछारें पड़ने की आशंका है। अगले तीन दिन तक ज्यादातर क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा का सिलसिला जारी रह सकता है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›