Connect with us

मौसम

नैनीताल और चम्पावत जिले में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। देहरादून, नैनीताल और चम्पावत जिले में मंगलवार को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने कहा कि अन्य पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के कई तेज दौर होने की संभावना है। मौसम निदेशक डा. बिक्रम सिंह ने बताया कि सात जुलाई तक मौसम इसी तरह का बने रहने का पूर्वानुमान है। मानसून सामान्य चल रहा है। नौ और दस जुलाई को प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश मिल सकती है।
सोमवार को हल्द्वानी में कुछ क्षेत्रों में बारिश होने से न्यूनत तापमान 25 और अधिकतम 30 डिग्री रहा। वहीं, पंतनगर का तामपान 35.4 और मुक्तेश्वर का 23.1 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिन तापमान 34 डिग्री तक रह सकता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement