Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी। उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में मध्यम से तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग ने आज देहरादून, नैनीताल, चंपावत व बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी वर्षा की चेतावनी दी है। वहीं बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर यातायात एक बार फिर से बंद है। छिनका के पास भूस्खलन हुआ है। न सिर्फ छिनका बल्कि बाजपुर और टयापुल में भी पत्थर हाईवे पर गिरे हैं।