Report by : Paras Bisht
Published at :
आज भी प्रदेश के छह जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट


आज भी प्रदेश के छह जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट
हल्द्वानी। उत्तराखंड में बारिश से प्रदेश के नदी नाले उफान पर हैं। बारिश ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। प्रदेश में भूस्खलन हो रहा है। नेशनल हाईवे पर पत्थर गिरने से बार-बार यातायात प्रभावित हो रहा है। आज प्रदेश में 6 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट  है।
मौसम विभाग ने छह जिलों में मैदान से लेकर पहाड़ों में बारिश होने की सम्भवना जताई है। इस बारिश से जहां नदियों का जलस्तर बढ़ गया है तो वहीं शहरों में जलभराव की समस्या भी हो गई है। सुबह से ज्यादातर क्षेत्रों में बौछारों और भारी वर्षा का दौर जारी है। देहरादून के साथ ही कुमाऊं के कई क्षेत्रों में भी झमाझम वर्षा हो रही है। रुद्रप्रयाग में भी वर्षा का क्रम जारी है। दून में मंगलवार रात शुरू हुई वर्षा बुधवार शाम तक जारी रही। भारी वर्षा के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम पारा तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार गुरुवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बादलों का डेरा रहेगा। देहरादून, नैनीताल, टिहरी, पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर में भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। उत्तराखंड के कई इलाकों में लगातार बारिश जारी है। रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में रात से हो रही है मूसलाधार बारिश। इस बारिश की वजह से शहरों में जलभराव हो गया है। कोटद्वार व आसपास के क्षेत्रों में बीती शाम से रूक रूक कर बारिश जारी है । इस बारिश ने लोगों को अपने घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›